Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में मनचला लड़कियों को देखकर गाने लगा अश्लील गाने:जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से एंटी रोमियो टीम ने पकड़ा, FIR दर्ज

By admin · September 24, 2025 · 1 min read

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से गुजर रही महिलाओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर रहे एक युवक को एंटी रोमियो टीम ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई। वही इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गिरफ्तार युवक की पहचान शिवम् वर्मा निवासी सीतापुर के रूप में हुई है, जो मखदूमपुर इलाके के एक होटल में काम करता था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने सॉरी कहकर मामले को टालने की कोशिश की, जिस पर एक महिला पुलिसकर्मी ने सख्त लहजे में जवाब दिया। सॉरी क्या होता है? महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

अश्लील गाने गा रहा था

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक राह चलती युवतियों को देखकर अश्लील गाने गा रहा था और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा था। शिकायत मिलने पर क्षेत्र में गश्त कर रही एंटी रोमियो टीम ने तुरंत पहुंचकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ गोमती नगर विस्तार थाने में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और खबरें