Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:KKC महाविद्यालय में धरने पर बैठे, बोले- NCERT कर रहा इतिहास से छेड़छाड़

November 3, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ में एनएसयूआई (NSUI) के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। केकेसी महाविद्यालय के मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं एनसीईआरटी द्वारा गांधीजी, आरएसएस, गोडसे और 2002 के गुजरात दंगों से जुड़ी सामग्री को पाठ्यक्रम से हटाए जाने से नाराज थे।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

प्रदर्शनकारियों ने केकेसी कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर सड़क पर बैठकर विरोध जताया। एनसीईआरटी पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस ने बाद में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया

div class=”f3e032cb “लखनऊ में एनएसयूआई (NSUI) के छात्रों ने एनसीईआरटी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।div
div class=”f46ba790″लखनऊ में एनएसयूआई (NSUI) के छात्रों ने एनसीईआरटी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।div
div class=”f3e032cb “एनएसयूआई कार्यकर्ता एनसीईआरटी द्वारा गांधीजी, आरएसएस, गोडसे और 2002 के गुजरात दंगों से जुड़ी सामग्री को पाठ्यक्रम से हटाए जाने से नाराज थे।div
div class=”f46ba790″एनएसयूआई कार्यकर्ता एनसीईआरटी द्वारा गांधीजी, आरएसएस, गोडसे और 2002 के गुजरात दंगों से जुड़ी सामग्री को पाठ्यक्रम से हटाए जाने से नाराज थे।div
divdiv

केकेसी कॉलेज गेट पर सुबह से छात्रों का हंगामा

सोमवार सुबह से ही केकेसी कॉलेज के बाहर एनएसयूआई उत्तर प्रदेश सेंट्रल यूनिट के छात्र एकत्र हुए और एनसीईआरटी के निर्णय के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कहा कि गांधीजी, आरएसएस, गोडसे और 2002 गुजरात दंगे जैसे अहम ऐतिहासिक प्रसंगों को पाठ्यक्रम से हटाना छात्रों के ज्ञान और देश की ऐतिहासिक समझ पर हमला है।

विरोध प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए केकेसी कॉलेज के बाहर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब प्रदर्शन उग्र रूप लेने लगा तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

छात्रों ने कहा– इतिहास को तोड़ने–मरोड़ने की साजिश

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि एनसीईआरटी द्वारा हाल में किए गए बदलाव शिक्षा को वैचारिक रूप से सीमित करने की दिशा में एक कदम हैं। छात्र अभिषेक तिवारी, एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य ने कहा “महात्मा गांधी और 2002 दंगों जैसे अध्याय देश की चेतना का हिस्सा हैं।

इन्हें हटाना इतिहास को मिटाने जैसा है। हम चाहते हैं कि एनसीईआरटी अपने इस फैसले को वापस ले और असली इतिहास को छात्रों तक पहुंचने दे छात्रा पूजा वर्मा ने कहा अगर भविष्य की पीढ़ी को सच से दूर रखा जाएगा तो लोकतंत्र कमजोर होगा। शिक्षा व्यवस्था को निष्पक्ष रहना चाहिए, न कि किसी विचारधारा का उपकरण बनना चाहिए।

div class=”f3e032cb “केकेसी महाविद्यालय के मुख्य गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।div
div class=”f46ba790″केकेसी महाविद्यालय के मुख्य गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।div
divdiv

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, ईको गार्डन भेजा ​​​​​​

प्रदर्शन के चलते पुलिस बल ने कॉलेज गेट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी। जब छात्र सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को शांति भंग न होने देने के लिए हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा गया है, जहां उन्हें शांतिपूर्वक रिहा किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

एनएसयूआई ने राज्य व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी

एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि यह केवल लखनऊ तक सीमित विरोध नहीं रहेगा। अगर एनसीईआरटी ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे “इतिहास बचाओ, शिक्षा बचाओ” अभियान के तहत राज्यभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों को जागरूक करेंगे।

लखनऊ पुलिस ने स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाकर संभावित अव्यवस्था को टाल दिया। हालांकि, विरोध के कारण कॉलेज के आसपास कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।फिलहाल पुलिस प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है और एनएसयूआई के आगे के कार्यक्रमों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें