Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:एडीजे को आया ईमेल, लिखा- 15 बम लगाए हैं, 1 बजे उड़ जाएगा कैंपस अल्लाहू अकबर

By admin · February 25, 2026 · 1 min read

लखनऊ कोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ने की धमकी दी गई। एडीजे राहुल मिश्रा को बीती रात धमकी भरा ई-मेल आया। उसमें लिखा था- 1 बजे कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। मेल भेजने वाला तमिलनाडु में स्कूल सिलेबस से पैगंबर मोहम्मद को हटाने को लेकर नाराज है। उसने अपना पूरा मैसेज लिखने के बाद लास्ट में लिखा- अल्लाहू अकबर।

बम की सूचना के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। बाहरी लोगों की एंट्री बंद कर दी गई।
बम की सूचना के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। बाहरी लोगों की एंट्री बंद कर दी गई।

आज हम सिर्फ प्रॉपर्टी का डैमेज चाहते हैं

कोर्ट/जज चैंबर में ठीक 1PM बजे ब्लास्ट करने के लिए 15 बम लगाए गए हैं। DMK तमिलनाडु स्कूल सिलेबस से पैगंबर मुहम्मद के पाठ हटाने से रोकें। जजों, तमिलनाडु के स्कूल सिलेबस में पैगंबर मुहम्मद के पाठों पर DMK पार्टी का दोहरा रवैया बहुत बुरा है! हम सिर्फ वोट बैंक नहीं हैं। हम वह ताकत हैं जो उदयनिधि का करियर और सिर बना या बिगाड़ सकते हैं।

तमिलनाडु में मुसलमानों के पॉलिटिकल मसलों को सुलझाने के लिए आपकी कोर्ट और जज का कमरा सबसे आसान टारगेट हैं। इस धमाके को एक सबक मानें, और याद रखें कि आज हम सिर्फ प्रॉपर्टी और बिल्डिंग का डैमेज चाहते हैं। इसलिए प्लीज दोपहर 1 PM तक सभी जजों को निकाल लें। बम अमृतसर और कोयंबटूर में LeT और CPI(Mao) सेल से मिले थे।

उदयानिधि का बेटा इनबानिधि उदय होमोसेक्सुअल है, उसे इस हफ्ते मदुरै दरगाह में नहीं घुसना चाहिए। हम ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं करेंगे और अगर वह घुसा तो मदुरै दरगाह के पास मुरुगन मंदिर में ब्लास्ट करने के लिए बचे हुए आईडीएस का इस्तेमाल करेंगे!

शिराजुद्दीन ऐबक उर्फ क्षत्रियान। अल्लाहू अकबर।

पुलिस ईमेल की जांच कर रही है। कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। बता दें कि कुछ दिन पहले भी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

पुलिस ने कोर्ट रूम के बाहर की चौकसी बढ़ा दी।
पुलिस ने कोर्ट रूम के बाहर की चौकसी बढ़ा दी।

और खबरें