होली पर नशे में निकले तो गाड़ी होगी जब्त:1400 से ज्यादा पुलिसकर्मी सड़कों पर रहेंगे तैनात, कंट्रोल रूम से अफसर रखेंगे निगरानी

Date:

लखनऊ में इस बार होली पर सड़क पर हुड़दंग और शराब पीकर वाहन चलाना भारी पड़ सकता है। ड्रंक एंड ड्राइव में पकड़े जाने पर सीधे वाहन जब्त किया जाएगा। शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने दिए हैं।

डीसीपी ने कहा कि होली के एक दिन पहले से ही शराब की दुकानों के आसपास निगरानी बढ़ा दी जाएगी। त्योहार वाले दिन बाइक और कार सवारों को लगातार रोककर चेकिंग की जाएगी। ओवरस्पीड, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना और गलत दिशा से आने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।

पुलिस कमिश्नर ने भी सभी थानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। डीसीपी ट्रैफिक ने अपील की है कि जरूरी हो तभी वाहन लेकर निकलें और शराब पीकर ड्राइविंग बिल्कुल न करें।

पिछले साल 7 की गई थी जान

पिछले वर्ष होली के दौरान 400 से ज्यादा सड़क हादसे हुए थे। इनमें 90% बाइक सवार थे। सात लोगों की मौत हुई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। होली के दौरान सड़क हादसे की सूचना ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर दी जा सकती है। साथ ही एंबुलेंस, फायर सर्विस और शव वाहन को रास्ता देने की अपील की गई है।

तैनाती की स्थिति

डीसीपी – 08

एडीसीपी – 08

इंस्पेक्टर – 19

सब-इंस्पेक्टर – 72

हेड कॉन्स्टेबल/कॉन्स्टेबल – 400

ट्रैफिक इंस्पेक्टर – 22

ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर – 75

ट्रैफिक सिपाही – 660

होमगार्ड – 80

पीएसी – 14 कंपनियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एक साल से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे होम्योपैथी डॉक्टर।

लखनऊ। प्रदेश के होम्योपैथी विभाग में चयनित 68 चिकित्सकों...

भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक भी झुलसा,, हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम‌

मिहींपुरवा बहराइच -नानपारा लखीमपुर हाईवे के दिक्षित ढाबा से...