Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश के हरदोई में थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में शुक्रवार को हुए तिहरे हत्याकांड के बाद पूरा गांव दहशत और सन्नाटे में डूबा हुआ है।

March 28, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” रोते- बिलखते परिजन। - Dainik Bhaskar div class=”a330ff56″हरदोई में थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में शुक्रवार को हुए तिहरे हत्याकांड के बाद पूरा गांव दहशत और सन्नाटे में डूबा हुआ है। घटना के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

शोक में डूबा परिवार, मासूम बेटियां अनाथ

हिंसा में जान गंवाने वाले शिवम कश्यप के घर का माहौल बेहद मार्मिक है। पांच वर्ष पहले पिता को खोने के बाद शिवम ही चार भाइयों का सहारा था। चार साल पहले शादी हुई थी, लेकिन अब उसकी दो मासूम बेटियां—कीर्ति और अनाया—पिता के साए से वंचित हो गई हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार मामूली विवाद ने एक खुशहाल परिवार उजाड़ दिया।

तीन आरोपी गिरफ्तार

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID2_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

घटना के बाद रात में पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक किरण यश ने मौके का सघन निरीक्षण किया और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की पांच टीमें गठित की गईं।

मझिला पुल के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। अपने को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अनुप पांडेय और अतुल (पुत्र देवी सहाय) के पैर में गोली लगी, जबकि नीरज को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से .315 बोर व 12 बोर तमंचा, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और मोटरसाइकिल बरामद की।

गांव में कड़ी सुरक्षा, पीएसी तैनात

गांव में तनाव को देखते हुए चार थानों की पुलिस और पीएसी लगाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि हालात सामान्य होने तक सुरक्षा व्यवस्था जारी रहेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सुबह हुए विवाद के बाद शाम की वारदात पूर्वनियोजित तो नहीं थी।

वाहन बरामद, रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने उस बोलेरो पिकअप को कब्जे में ले लिया है, जिससे 70 वर्षीय देवी सहाय को कुचला गया था। तीनों मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे।

ढोलिया में तीन अर्थियां उठीं, गांव में मातम पसरा

शनिवार दोपहर ढोलिया गांव में एक साथ तीन अर्थियां उठीं तो हर आंख नम हो गई। मासूम बेटियों की चीखें सुनकर लोग खुद को संभाल नहीं पाए। पुलिस की मौजूदगी में मेहंदीघाट पर अंतिम संस्कार कराया गया। गांव में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें