लखनऊ पुलिस ने अपहरण की गई लड़कियों को तीन घंटे खोजा निकाला। दो लड़के नाबालिक लड़कियों को बहला फुसला कर अपनी ?

Date:

लखनऊ पुलिस ने खोजी 3 घंटे में अपहरण हुई लड़कियां:दो कार सवार बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए, सीसीटीवी की मदद से पकड़े गए आरोपी
लखनऊ पुलिस ने अपहरण की गई लड़कियों को तीन घंटे खोजा निकाला। दो लड़के नाबालिक लड़कियों को बहला फुसला कर अपनी कार से भगा ले गए थे। जिसकी शिकायत लड़की के पिता ने दुबग्गा थाने में की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी व तकनीकी मदद से महज तीन घंटे में दोनों लड़कियों को बरामद किया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को दुबग्गा थाने में एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी नाबालिग लड़की व उसकी दोस्त का दो कार सवार लोगों ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

सीसीटीवी व तकनीकी मदद से पकड़ गए आरोपी

मामला महिला अपहरण से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की। थाना प्रभारी शकील अहमद तत्काल लड़कियों की तलाश में लग गए। जिसके बाद पुलिस ने साक्ष्यों को जुटाया। सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक मदद और मुखबिरों की मदद से तलाश शुरू की। पुलिस ने सघन अभियान चलाकर महज तीन घंटे में दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया।

मामले में यादव बाजार, दुबग्गा के रहने वाले आयन (19) पुत्र सुहेल अहमद और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की गई। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों लड़कियों को उनके परिवार को सुपुर्द कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ई रिक्शा बाइक की टक्कर में बाइक चालक की हुई मौत,, ई-रिक्शा चालक मौके से फरार ।

  मिहींपुरवा बहराइच/नगर पंचायत मिहींपुरवा के परवानी गौढी मार्ग अटल...

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...