Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से अवैध अफीम के साथ एक महिला को गिरफ्तार की गई है। STF ?

By admin · May 14, 2024 · 1 min read
लखनऊ में 30 लाख की अफीम के साथ महिला गिरफ्तार:STF ने चारबाग स्टेशन से पकड़ा; तीन से अधिक राज्यों में फैला है नेटवर्क
अफीम के साथ आरोपी प्रमिला देवी गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar
अफीम के साथ आरोपी प्रमिला देवी गिरफ्तार।

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से अवैध अफीम के साथ एक महिला को गिरफ्तार की गई है। STF को महिला के पास से 30 लाख की अफीम बरामद हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी प्रमिला देवी गिरोह की सक्रिय सदस्य है।

प्रमिला ने STF को बताया कि वह झारखंड के हजारीबाग से माल उठाती है, बरेली पहुंचाने के लिए एक खेप के 10 हजार मिलते हैं। हमारा मुख्य सरगना झारखंड का रहने वाला ओमवीर है। वह इस वक्त बरेली में रहता है।

ओमवीर का कई तस्करों से सम्पर्क है। वह अफीम मंगाकर बरेली और आस-पास के जनपदों में खपाता है। पंजाब, हरियाणा के साथ अन्य राज्यों में सप्लाई के लिए कई लोग एक्टिव हैं। हम भी झारखंड के ही रहने वाले हैं। फिलहाल बरेली में रह रहे हैं। यहीं से गिरोह के लिए काम करते हैं।

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से अफीम की खेप ले जा रही महिला पकड़ाई।
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से अफीम की खेप ले जा रही महिला पकड़ाई।

 

शक के आधार पर की गई गिरफ्तारी

STF को सूचना मिली थी कि मंगलवार को एक महिला हजारीबाग से अफीम की खेप लेकर बरेली जाने वाली है। रास्ते में वह लखनऊ में रुकने वाली है। इसी आधार पर STF, NCB और GRP टीम के साथ चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंची। प्लेटफार्म 2-3 पर महिला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से अफीम मिली।

चुनाव के चलते गिरोह सक्रिय

सूत्रों की मानें तो यूपी में इन दिनों वोटिंग चल रही है। चुनाव के चलते मादक पदार्थों का गैंग एक्टिव है। इनकी धरपकड़ के लिए STF की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है। STF पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार सिंह ने बताया कि टीम गिरोह के बाकी सदस्यों को पकड़ने के लिए भी टीम बनाई गई है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विदेशी हैकर्स भी थे शामिल; गैंग के सरगना को STF ने पकड़ा​​

साइबर फ्रॉड गैंग का सरगना मोहम्मद दानिश गिरफ्तार।
साइबर फ्रॉड गैंग का सरगना मोहम्मद दानिश गिरफ्तार।

STF ने लखनऊ से एक साइबर फ्रॉड गैंग का भी खुलासा किया है। गैंग के सरगना गिरफ्तार किया गय है। फ्रॉड करने के लिए आरोपी पहले ऑनलाइन पेमेंट के लिए कई विकल्प देते थे। लोग आकर्षित होते तो उन्हें पूरी तरह से भरोसे में लेकर खाते से पूरा पैसा ट्रांसफर करा लेते थे।​​

और खबरें