div class=”f3e032cb”

div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
ब्राह्मण संगठन के नेताओं ने मोबाइल की टार्च जलाकर ऋतिक पांडेय के परिवार के लिए न्याय की मांगा। हाथ में तख्तियां लेकर सड़क पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारे लगाए। प्रदर्शन के बीच ही हत्याकांड के एक आरोपी प्रदीप सिंह को पुलिस ने सई पुल नदी पुल से गिरफ्तार कर लिया।
प्रदर्शन की 3 तस्वीरें देखिए
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″ब्राह्मण संगठन से जुड़े लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″हत्या के विरोध में ब्राह्मण संगठन के लोगों ने कैंडल मार्च भी निकाला।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″बंथरा थाने में एसीपी से वार्ता करते ब्राह्मण संगठन के लोग।div
divdiv
हत्यारों को गोली मारो के नारे लगाए
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने ‘हत्यारों को गोली मारो’ के नारे लगाए। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाते रहे। इस दौरान लोगों ने कहा कि ब्राह्मण नेता अगर अभी भी चुप बैठे तो उनका अस्तित्व नहीं बचेगा। सभी को इस लड़ाई में शामिल होना होगा।
विधायक के खिलाफ भी नारे लगाए
प्रदर्शन में मौजूद लोगों ने स्थानीय विधायक के खिलाफ नारे लगाए। लोगों ने कहा कि हत्याकांड के बाद स्थानीय विधायक ने कार्रवाई के लिए पुलिस पर दबाव नहीं डाला। आखिर खुलेआम हत्या किए जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी आखिर क्यूं नहीं हो सकी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″संगठन के नेताओं और प्रदर्शन में शामिल लोगों ने ऋतिक पांडेय के घर पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिया।div
divdiv
घर में घुसकर पिटाई से हुई थी हत्या
बंथरा गांव में रविवार रात बिजली बनाने को लेकर प्रत्यूष सिंह चौहान और ऋतिक पांडेय के बीच विवाद हो गया था। प्रत्यूश ने साथियों के साथ ऋतिक के घर में घुसकर सभी की पिटाई कर दी थी। घटना में ऋतिक की मौत हो गई। ऋतिक के पिता पूर्व सभासद प्रत्याशी इंद्र कुमार पांडेय ने प्रत्यूष, अवनीश, शनि सिंह, ऋषू सिंह सहित पांच नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ असलहा आदि लेकर घर में घुसकर मारपीट कर बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″यह ऋतिक पांडेय की तस्वीर है, जिनकी पीटकर हत्या कर दी गई।div
divdiv
गांव में पीएसी की तैनाती
हत्याकांड के बाद से दोनों गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस के साथ-साथ पीएसी को भी तैनात किया गया था। यही नहीं ऋतिक के शव गांव से निकला तो दोनों गांव में सन्नाटा पसर गया था। शुक्लागंज गंगाघाट में ऋतिक का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस भी साथ में मौजूद रही।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″बंथरा थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम को हत्याकांड के एक आरोपी प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया।div
divdiv
2 दरोगा को निलंबित किया गया
बंथरा गांव में हुए हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले बीट के दो दारोगा सुभाष यादव, सुशील यादव और सिपाही यत्येंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच एसीपी कृष्णानगर कर रहे हैं। मामले में एक आरोपी को प्रदीप सिंह को सई नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।




