Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

दिल्ली के 30 स्कूलों और मुंबई में स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

December 13, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”

 

div class=”a330ff56″div
div

दिल्ली के 30 स्कूलों और मुंबई में स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार की दोपहर को रूसी भाषा में यह धमकी भरा ई-मेल आया। इससे पहले 16 नवंबर को RBI के कस्टमर केयर को धमकी दी गई थी।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

धमकी के बाद पुलिस अलर्ट पर है। मुंबई पुलिस के जोन 1 के DCP ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मेल में दावा किया गया था कि RBI की बिल्डिंग में इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) रखा है जिसे 5 दिन में रिमोट से एक्टीवेट किया जाएगा।

मेल में RBI गवर्नर से रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन के साथ जुड़ने की बात कही है। मेल RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के 26वें गवर्नर के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ दिन बाद आया है।

वहीं, दिल्ली के 30 स्कूलों को भी शुक्रवार को धमकी मिली। स्कूलों में ईमेल भेजने वाले ने लिखा कि 13-14 दिसंबर को पेरेंट्स मीटिंग और स्पोर्ट्स डे पर बम विस्फोट होंगे। मामलें में साउथ वेस्ट के DCP सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि

div class=”b36654ad”

साउथ वेस्ट जिले के 4 स्कूलों को रात 12:54 बजे बम होने का मेल आया था। पुलिस जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कुल 30 स्कूलों में बम होने की फर्जी धमकी मिली थी। जांच में पता चला है कि ईमेल देश के बाहर से आए थे।

div

श्रीनिवासपुरी के कैम्ब्रिज स्कूल की प्रिंसिपल माधवी गोस्वामी ने कहा कि सुबह 5:50 बजे धमकी भरा ई-मेल देखा तो पुलिस, पैरेंट्स और स्कूल बस के ड्राइवर्स को खबर दी। क्लासेस ऑनलाइन कर दी गई हैं।

div class=”f3e032cb “DCP चौधरी ने बताया कि 2 स्कूल बंद कर दिए गए और बाकी चल रहे हैं। स्कूल अधिकारी और अभिभावक घबराएं नहीं।div
div class=”f46ba790″DCP चौधरी ने बताया कि 2 स्कूल बंद कर दिए गए और बाकी चल रहे हैं। स्कूल अधिकारी और अभिभावक घबराएं नहीं।div
divdiv

दिल्ली फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि पश्चिम विहार के भटनागर इंटरनेशनल स्कूल से सुबह 4:21 बजे, श्री निवास पुरी के कैम्ब्रिज स्कूल से सुबह 6:23 बजे, DPS अमर कॉलोनी से सुबह 6:35 बजे, डिफेंस कॉलोनी के साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल से सुबह 7:57 बजे, सफदरजंग के दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल से सुबह 8:02 बजे और रोहिणी के वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल से सुबह 8:30 बजे फोन आए कि उन्हें धमकी भरे ईमेल मिले हैं।

फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान इन स्कूलों की जांच करने पहुंच गए हैं। हालांकि, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का आग्रह किया है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया

धमकी वाले मेल मिलने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी हफ़्ते में दूसरी बार दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी मिली है, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो बच्चों पर कितना बुरा असर पड़ेगा? उनकी पढ़ाई का क्या होगा?

div class=”f3e032cb “केजरीवाल ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर अमित शाह से जवाब मांगा।div
div class=”f46ba790″केजरीवाल ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर अमित शाह से जवाब मांगा।div
divdiv

नवंबर में RBI के कस्टमर केयर पर कॉल आया

16 नवंबर को भी भारतीय रिजर्व बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल आया और उसने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का CEO बताया था। उसने सेंट्रल बैंक को बम से उड़ाने की धमकी भी दी थी। धमकी देने वाले ने यह कहते हुए फोन रखा कि पीछे का रास्ता बंद कर दो, इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है।

9 दिसंबर को भी आया था हमले का मेल

बीते कुछ दिनों से देश में विमानों-स्कूलों को बम से उड़ाने के कई धमकी भरे कॉल और मेल आ चुके हैं। 9 दिसंबर को 44 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था। इसके बाद कई जांच एजेंसियों ने स्कूल परिसर की तलाशी ली थी। धमकी के बाद बच्चों को वापस घर भेज दिया गया था। मेल भेजने वाले ने बम विस्फोट न करने के बदले 30 हजार अमेरिकी डॉलर मांगे थे।

मई 2024 में भी 150 से ज्यादा स्कूलों में बम ब्लास्ट की धमकी से जुड़े ईमेल आए थे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें