Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।

संसद में सांसद पप्पू यादव की वेशभूषा पर बढ़ा बवाल,

August 2, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

हिंदू सेना ने जताया कड़ा विरोधय लोकसभा अध्यक्ष से सदस्यता रद्द करने की मांग

नयी दिल्ली हिंदू सेना ने लोकसभा सांसद पप्पू यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि संसद परिसर में संत का वेश धारण कर उन्होंने सनातन संस्कृति और करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है। पत्र में कहा गया है कि हाल ही में संसदीय सत्र के दौरान सांसद पप्पू यादव संसद परिसर में पुजारी का रूप बनाकर आए थे। हिंदू सेना ने इसे राजनीतिक स्टंट बताया। संगठन के अनुसार, पप्पू यादव ने इस हरकत से सनातन धर्म की आस्था, पवित्र केसरिया वस्त्र और भगवान श्री राम से जुड़े पूजनीय विषयों का मजाक उड़ाया गया है। इससे देशभर के सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। हिंदू सेना ने कहा कि संसद हमारी सर्वोच्च संस्था है। यहां गरिमा और अनुशासन बनाए रखना हर सांसद की जिम्मेदारी है, लेकिन पप्पू यादव के इस कृत्य से संसद की मर्यादा का खुला उल्लंघन हुआ है।
इसीलिए हिंदू सेना ने लोकसभा अध्यक्ष से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और सांसद पप्पू यादव की संसदीय सदस्यता तत्काल रद्द की जाए। संगठन का कहना है कि ऐसा कदम उठाकर ही संसद की पवित्रता को बचाया जा सकता है और आहत धार्मिक भावनाओं को शांत किया जा सकता है। हिंदू सेना ने पत्र में लिखा कि धर्म और आस्था का सम्मान करना जरूरी है। अगर संसद के अंदर ही इस तरह के कृत्य होंगे तो आम जनता का भरोसा टूटेगा। इसलिए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले सोचे। हिंदू सेना एक भारतीय दक्षिणपंथी हिंदुत्ववादी संगठन है। इसकी स्थापना 10 अगस्त 2011 को विष्णु गुप्ता द्वारा की गई थी, जो इसके वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *