उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी समय बाकी है, लेकिन चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं अभी से तेज होने लगी हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी समय बाकी है, लेकिन चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं अभी से तेज होने लगी हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि 2027 का चुनाव सिर्फ यूपी में सत्ता की लड़ाई नहीं होगा, बल्कि इसका असर 2029 के लोकसभा चुनाव और राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ सकता है, राजनीतिक विश्लेषकों का एक वर्ग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदा स्थिति की तुलना 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी की स्थिति से कर रहा है। 2012 में गुजरात में लगातार जीत के बाद नरेंद्र मोदी का राष्ट्रीय कद तेजी से बढ़ा था और 2014 के लोकसभा चुनाव में वह बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के प्रमुख चेहरे बने, इसी तरह, अगर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी 2027 में उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रहती है, तो उनका राष्ट्रीय राजनीतिक कद और मजबूत हो सकता है। ऐसी स्थिति में 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व को लेकर होने वाली चर्चाओं में उनका नाम भी प्रमुखता से सामने आ सकता है।
– हापुड़ में RSS पदाधिकारी की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; गांव में भारी पुलिसबल तैनात
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। यही वजह है कि देश की सत्ता की राजनीति में यूपी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। 2027 के विधानसभा चुनाव के नतीजे राज्य में राजनीतिक माहौल और 2029 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर असर डाल सकते हैं, बीजेपी के लिए जहां सत्ता बरकरार रखना चुनौती होगी, वहीं विपक्षी दल भी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने और अपने गठबंधन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
2027 का चुनाव योगी आदित्यनाथ के लिए भी एक महत्वपूर्ण राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है, अगर बीजेपी बड़ी जीत दर्ज करती है, तो इससे योगी की लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता को और मजबूती मिल सकती है। वहीं, अगर पार्टी को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलती है, तो उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो सकती हैं।
– लखनऊ में जब्त वाहनों को मिलेगा स्थायी ठिकाना, अहिमामऊ में तैयार हुआ पहला डिटेंशन-डम्पिंग यार्ड
हालांकि, अभी 2029 के नेतृत्व को लेकर कोई आधिकारिक फैसला या घोषणा नहीं हुई है, आने वाले समय में चुनावी समीकरण, गठबंधन और राजनीतिक परिस्थितियां काफी बदल सकती हैं, फिलहाल इतना जरूर है कि 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव 2029 की राष्ट्रीय राजनीति के लिए बेहद अहम पड़ाव बन सकता है, अब नजर इस बात पर है कि यूपी की जनता 2027 में किसे अपना जनादेश देती है और इसका असर आगे की राष्ट्रीय राजनीति पर कितना पड़ता है।
div
Source: Filmitics

