Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में गर्भवती महिला से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए मारपीट की।

By admin · October 16, 2024 · 1 min read

लखनऊ में गर्भवती महिला से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पेट पर लात मारने से महिला की तबीयत बिगड़ गई। महिला की चीख पुकार सुन आस-पास के लोग पहुंचे तो आरोपी युवक पति को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सुशांत गोल्फ सिटी के भेड़हन खेड़ा के हसनपुर खेवली में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर के बाहर नल से पानी लेने जा रही थी, तभी गांव में ही रहने वाला राजन उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर गंदी गाली देने लगा। पिटाई कर पेट पर लात मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गई।

महिला ने बताया कि वह दो महीने की गर्भवती है। लोगों के जुटने पर राजन जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। महिला का आरोप है कि जब उसका पति घर पर नहीं रहता है तो आरोपी राजन ओर उसके पिता धर्मपाल अक्सर रात में अपनी छत पर आकर गाली गलौज कर झांकते हैं और ईंट पत्थर फेंकते हैं।

मामले में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और खबरें