राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है।

Date:

लखनऊ के जानकीपुरम में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। मंगलवार रात 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जानकीपुरम CDRI के पास कुछ संदिग्ध लोगों को देखा गया है।

सूचना पर क्राइम ब्रांच और जानकीपुरम पुलिस भिटौली क्रॉसिंग के पास पहुंची और चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच दो स्कूटी सवार आते दिखे जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तभी स्कूटी सवार भागने लगे। पीछा करने पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टांग कर गाड़ी में बैठाया और ट्रामा सेंटर ले गई।

एडीसीपी जितेंद्र दुबे का कहना है आरोपी कमलेश पुत्र शिव प्रकाश तिवारी दौलतगंज ठाकुरगंज का रहने वाला है। शहर भर में लूट, चेन स्नेचिंग के कई मामले दर्ज हैं। इसका एक साथी भाग गया। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस मिला है। सोमवार को जानकीपुरम इलाके में एक लूट की घटना हुई थी। जिसमें सीसीटीवी में कमलेश की पहचान हुई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रहे थी। पुलिस का कहना है कि कमलेश तिवारी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 28 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बुजुर्ग की चेन लूटकर हुए थे गायब

एसीपी बृज नारायण तिवारी ने बताया कि कमलेश ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे जानकीपुरम सेक्टर-एफ के रहने वाले विकास कुमार सिंह की मां शैलबाला (62) की चेन लूट ली थी। घटना उस दौरान की थी जब बुजुर्ग अपनी पोती के साथ टहल रही थी। तभी स्कूटी से आए दोनों बदमाशों ने पता पूछने के बहाने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों आकांक्षा परिसर की ओर भाग निकले थे। तभी से पुलिस दोनों आरोपी की तलाश में लगी थी।

पैर में गोली लगने से बदमाश जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा।
पैर में गोली लगने से बदमाश जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा।
हिस्ट्रीशीटर कमलेश तिवारी पर अलग-अलग थानों में करीब 28 मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी।
हिस्ट्रीशीटर कमलेश तिवारी पर अलग-अलग थानों में करीब 28 मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक भी झुलसा,, हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम‌

मिहींपुरवा बहराइच -नानपारा लखीमपुर हाईवे के दिक्षित ढाबा से...

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर के छात्रों ने CBSE दसवीं में लहराया परचम

केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर के विद्यार्थियों ने CBSE दसवीं...