लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों के खिलाफ केस होगा:बारात में जबरन घुसकर की थी मारपीट; दुल्हन पक्ष के लोग पुलिस कमिश्नर से मिले

Date:

लखनऊ के आईटी चौराहे पर रामाधीन कॉलेज में शादी समारोह में हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कमिश्नर से मिले। पीड़ित ने आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उपद्रवी छात्रों के खिलाफ लड़की पक्ष ने भी तहरीर दी है।

मामले में लखनऊ यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर शिकंजा कस रहा है। दूल्हे ऋषभ के पिता मनोज सोनकर, वधू के पिता रिंकू सोनकर गुरुवार को पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर से मिले।

लड़की के पिता रिंकू सोनकर ने भी घटना के संबंध में एक तहरीर देकर दूसरा मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें आश्वस्त किया कि आरोपी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कमिश्नर ने डीसीपी सेंट्रल से बात कर आरोपी छात्रों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। पीड़ित परिवार के साथ मध्य विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे रजनीश गुप्ता, भाजपा नेता विपिन सोनकर व अन्य लोग मौजूद रहें।

इंस्पेक्टर हसनगंज दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात छात्रों के खिलाफ डकैती, हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वधू पक्ष से मिली तहरीर भी उसी में शामिल की गई है। छात्रों को वीडियो के आधार पर चिन्हित किया गया है। जल्द ही कार्रवाई होगी।

BJP नेता की भतीजी की शादी, छात्रों ने चलाए बम:लखनऊ में मुफ्त खाने के लिए जबरन घुसे, फायरिंग की; पुलिस सुर

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र बिना बुलाए दावत खाने शादी समारोह में पहुंच गए। छात्र बारातियों के साथ नाचने लगे। बारातियों ने विरोध किया तो मारपीट कर दी। ईंट-पत्थर और बम से हमला किया, फायरिंग की। शादी समारोह में आई महिलाओं से बदसलूकी भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...