Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में तीन युवकों ने बहन की शादी के लिए लोन चुकाने और खर्चों को पूरा करने के लिए एक UBER चालक से मारपीट कर उसकी कार लूट ली।

February 18, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। - Dainik Bhaskar div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ में तीन युवकों ने बहन की शादी के लिए लोन चुकाने और खर्चों को पूरा करने के लिए एक UBER चालक से मारपीट कर उसकी कार लूट ली। बदमाशों ने पॉलिटेक्निक से देवा रोड स्थित एक कॉलेज तक राइड बुक की थी। सुनसान जगह पर चालक को धमकाकर कार कब्जे में ले ली और दो घंटे तक हाईवे पर दौड़ाते रहे। इसके बाद चालक को आईआईएम रोड पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

चलती कार में चालक को पीटा, पर्स और मोबाइल भी लूटा

तेलीबाग वृंदावन कॉलोनी निवासी UBER चालक राकेश मिश्रा ने बताया कि 15 फरवरी की रात 11:55 बजे उन्होंने पॉलीटेक्निक चौराहे से राइड बुक की थी। तीन युवक देवा रोड स्थित राम स्वरूप इंस्टीट्यूट जाने के लिए बैठे। इंस्टीट्यूट से कुछ दूर पहले ही उन्होंने चालक को धमकाकर कार कब्जे में ले ली।

बदमाशों ने राकेश को चलती कार में पीटा और करीब दो घंटे तक हाईवे और शहर में कार दौड़ाते रहे। उनका पर्स और मोबाइल लूटने के बाद उन्हें आईआईएम रोड पर फेंक दिया और गाड़ी लेकर भाग निकले।

div class=”f3e032cb “आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल और कार बरामद हुई।div
div class=”f46ba790″आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल और कार बरामद हुई।div
divdiv

बहन की शादी के लिए लिया था लोन

इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि पूछताछ में पारा निवासी सक्षम शुक्ला ने बताया कि उसने ही चालक से कार छीनकर ड्राइविंग की थी। उसके साथ राजाजीपुरम निवासी अनुराग और ऐशबाग निवासी इजहार हुसैन उर्फ सैय्यद भी शामिल थे।

सक्षम ने बताया कि वह बीए फेल होने के कारण बेरोजगार था। इजहार भी बीएससी में फेल होकर नौकरी नहीं कर रहा था। अनुराग एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था, लेकिन बहन की शादी के लिए लिया गया लोन और खर्चों ने उसे अपराध की ओर धकेल दिया। तीनों ने मिलकर लूट की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

एडीसीपी उत्तरी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से पुलिस ने उजाला अपार्टमेंट के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल और कार बरामद कर ली है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें