Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो गुटों में गोली चल गई। एक गुट का कहना है कि जमीन का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है।

October 31, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो गुटों में गोली चल गई। एक गुट का कहना है कि जमीन का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद दूसरा पक्ष मंगलवार की रात जबरन जेसीबी लेकर पहुंचा और कब्जा करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि उनको भी जमीन पर कब्जे की सूचना मिली थी। देखने पहुंचे तो आरोपियों ने उनपर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

मुराऊ टोला, आलमनगर के रहने वाले नरेश कुमार मौर्या ब्रिक फील्ड प्रोपराइटर है। नरेश ने बताया- पारा गांव स्थित एक जमीन का विवाद चल रहा है, जो कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट में केस चलने के बावजूद मीरा देवी पत्नी नरेन्द्र कुमार और आकाश पुत्र नरेन्द्र कुमार फर्जी कागज से 22 सितंबर 2025 को भू-माफिया उमाशंकर, राजमन, सरवन और शैलेन्द्र प्रताप रावत के नाम रजिस्टर कर दिया।

div class=”f3e032cb “लखनऊ में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो गुटों में मारपीट और गोली चली।div
div class=”f46ba790″लखनऊ में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो गुटों में मारपीट और गोली चली।div
divdiv

फर्जी कागज बनवाकर ट्रांसफर की जमीन

मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे आकाश, ज्ञान सिंह, अभिमन्यू लोधी, उमाशंकर, राजन रावत, सरवन और शैलेन्द्र प्रताप सिंह अपनी चार-पाँच गाड़ियों से तीन जेसीबी लेकर जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। सभी असलहों से लैस थे। वहां पहुंचते ही सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और वहां मौजूद भतीजे विपिन मौर्या और हर्षित मौर्या को मारने-पीटने लगे।

विपिन मौर्या पर असलहे से फायर कर दिया। गोली बगल से निकल गई। वहां मौजूद महिलाओं से भी अभद्रता की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बदमाश भागने लगे इस पर एक युवक को पकड़ लिया गया। उस युवक के पास असलहा भी मिला था। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया।

बाउंड्री वॉल करने पहुंचे थे दबंग

सकरी काकोरी निवासी शैलेंद्र प्रताप रावत ने बताया- मंगलवार की रात करीब 12:30 पर सूचना मिली कि उनकी जमीन पर नरेश मौर्या, अखिलेश मौर्या, हर्षित मौर्या, यश मौर्या और मन्नू मौया 25 से 35 लोग जेसीबी मशीने लेकर अवैध कब्जा करने के लिए बाउंड्री कराने जा रहे हैं। तभी अपने साथी मन्नू लोधी, अवध राम, राजन के साथ पहुंचा।

जान से मारने की धमकी दी

वहां मौजूद लोगों ने जान से मारने की नियत से मारपीट शुरू कर दी। नरेश मौर्या ने अपनी पिस्टल निकाली और उसके साथियों ने राइफल से गोलियां चलाना शुरू कर दिया। लगातार वसूली के लिए द‌बाब बनाते रहे और दोबारा जमीन पर दिखने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान जेब में रखे 32 हजार रुपए और दो तोले का ब्रेसलेट असलहे के दम पर छीन ले गए।

मामले में एडीसीपी पश्चिम धनंजय सिंह कुशवाहा का कहना है कि दो पक्षों में जमीन का विवाद है। दोनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें