Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

सबसे ज्यादा समस्या नेपाल से शादी कर आई हुई महिलाओं के लिए।

January 23, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

(जिन नेपाल की महिलाओं की शादी भारत में हुई है उनसे भारत की नागरिकता प्राप्त करने का प्रमाण या दिए गए आवेदन पत्र की पावती पत्र दिखाने पर एस आई आर नोटिस का जवाब मानते हुए मतदाता सूची में नाम शामिल किया जाएगा या फिर उच्च अधिकारियों से कोई और निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी)—– उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा


मिहीपुरवा मिहीपुरवा- तहसील के ग्राम धर्मापुर तथा सेमरी मलमला के ग्रामीण एसआईआर की नोटिस मिलने पर विकास खंड कार्यालय के लगातार चक्कर लगा रहें हैं।

लेकिन इनको कोई विधिवत जानकारी न होने के कारण भटकते देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि इन दोनों गांव के जिन लोगों को एसआईआर की नोटिस मिली उनमें अधिकतर लोगों की शादी नेपाल से हुई है और एसआईआर की नोटिस में महिलाओं के शादी से पूर्व 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नाम का ब्योरा सहित अन्य दस्तावेज मांगा जा रहा है। जबकि उनकी शादी पड़ोसी देश नेपाल में होने के कारण मांगे जाने वाले दस्तावेज मौजूद नहीं है।

ऐसी स्थिति में लोग काफी परेशान होकर नाम शामिल कराने के लिए चक्कर काटने को मजबूर हैं ग्राम धर्मापुर में नेपाल से शादी करके आई पम्मी देवी ने बताया कि कि उनकी शादी 2013 में ग्राम धर्मापुर से हुई थी और पिछले पंचायत चुनाव में वह क्षेत्र पंचायत सदस्य भी चुनी गई थी और ब्लांक प्रमुख के चुनाव में मतदान भी किया था। लेकिन एसआईआर की नोटिस उनको भी मिली है

जिसपर उन्होंने मांगें जा रहे दस्तावेज़ों के बारे बताया कि नेपाल में पिता की नागरिकता तथा नेपाली मतदाता पहचान पत्र लेकर आयी थी। लेकिन यहाँ बताया जा रहा है। कि यह दस्तावेज मान्य नहीं है अब और कौन सा प्रमाण पत्र दे जबकि इसके अलावा और कोई दस्तावेज भी मौजूद नहीं हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें