Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।

(भोगपुरम) आंध्र प्रदेश को मिला नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पीएम मोदी ने भोगपुरम में किया उद्घाटन

August 2, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

भोगपुरम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में अत्याधुनिक अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। लगभग 5,640 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगा और पर्यटन, व्यापार तथा निवेश को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राज्य में कई अन्य विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत की।भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आधुनिक तकनीक और पर्यावरण-अनुकूल सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है। एयरपोर्ट की डिजाइन आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत से प्रेरित है। टर्मिनल भवन में राज्य के पारंपरिक श्चुट्टिलुश् कॉटेज, प्रसिद्ध अराकू वैली और श्फ्लाइंग फिशश् की थीम को शामिल किया गया है, जिससे इसे स्थानीय पहचान के अनुरूप आकर्षक स्वरूप दिया गया है। यह एयरपोर्ट प्रतिवर्ष करीब 60 लाख यात्रियों की आवाजाही को संभालने की क्षमता रखता है। इसके शुरू होने से विशाखापत्तनम और उत्तर आंध्र के अन्य क्षेत्रों में हवाई सेवाओं का विस्तार होगा और उद्योगों के साथ पर्यटन क्षेत्र को भी नई गति मिलेगी।
एयरपोर्ट उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और औद्योगिक विकास को गति देना है। इसी दौरान प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की आधारशिला भी रखी। इससे राज्य देश के सेमीकंडक्टर निर्माण मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान हासिल करेगा। वर्तमान में गुजरात, असम और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी प्रमुख सेमीकंडक्टर परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। आंध्र प्रदेश के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री का कर्नाटक दौरा भी निर्धारित है। यहां वे मैसूरु स्थित श्रीरामकृष्ण आश्रम में श्विवेक स्मारकश् स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। यह स्मारक वर्ष 1892 में स्वामी विवेकानंद की मैसूरु यात्रा की ऐतिहासिक स्मृति को समर्पित है और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक विरासत से जोडऩे का केंद्र बनेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *