Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने हाथरस कांड में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

January 17, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने हाथरस कांड में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह पीड़ित परिवार को नोएडा या गाजियाबाद में आवास देने के मामले में 6 हफ्ते के भीतर निर्णय ले।

div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered filled” data-atd-fill-state=”filled”
divdiv
div

न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश ‘गरिमापूर्ण ढंग से अंतिम संस्कार के अधिकार’ नामक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। पीड़ित परिवार ने 2 दिसंबर 2024 को एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से नोएडा या गाजियाबाद में आवास की मांग की थी।

सरकारी पक्ष ने कोर्ट को बताया कि 31 दिसंबर 2024 को इस मामले पर मीटिंग हुई, लेकिन अपर मुख्य सचिव (गृह) के स्थानांतरण और कुंभ मेले की व्यवस्थाओं में व्यस्तता के कारण कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। सरकार ने दो महीने का समय मांगा, जिसका पीड़ित पक्ष ने विरोध किया। हालांकि, कोर्ट ने माना कि सरकार को उचित समय दिया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि यह मामला 2020 का है, जब हाथरस में एक युवती के साथ सामूहिक दुराचार हुआ और उसकी मृत्यु के बाद अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर जबरन अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इस मामले में मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था। अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें