बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Date:

मृतक। - Dainik Bhaskar

बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। चार दिन के इलाज के बाद पांचवें दिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह घटना बीते 3 मार्च की शाम को हुई थी। गांव निवासी वीरेंद्र सिंह चौहान (पुत्र श्रीभगवान) का अपने बड़े भाई सदाब्रिज से नल लगाने को लेकर विवाद हो गया। मृतक के बेटे अनिल ने बताया कि नल लगाने पर शुरू हुई कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई।

मारपीट के दौरान वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और गेहूं के खेत में बेहोश पड़े मिले। उनके बेटों ने उन्हें उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अनिल के अनुसार, उनके पिता के सिर, गले, चेहरे और शरीर के कई अन्य हिस्सों पर गहरे घाव थे।

वीरेंद्र सिंह का लगातार चार दिनों तक इलाज चला। इसके बाद उन्हें घर लाया गया, लेकिन पांचवें दिन शनिवार रात को उनकी मृत्यु हो गई।

इस मामले में पीड़ित पक्ष ने चार लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी थी। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। घायल की मौत के बाद अब मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की किशोरी...