परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

Date:

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री की जा रही थी मंगुर मछली

मिहींपुरवा। तहसील क्षेत्र के परवानी बाजार में प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली की खुलेआम बिक्री की जा रही है। बाजार में कई दुकानों पर बिना किसी डर के मंगूर मछली बेची जा रही है, जिससे न केवल कानून का उल्लंघन हो रहा है। बल्कि पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। परवानी गौढी बाजार में कुछ मछली विक्रेता लंबे समय से प्रतिबंधित मंगूर मछली की बिक्री कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में यह मछली आसानी से उपलब्ध हो जाती है और इसकी बिक्री खुलेआम की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। गौरतलब है कि सरकार ने पर्यावरण और अन्य मछलियों की प्रजातियों को नुकसान पहुंचने की आशंका के चलते मंगूर मछली के पालन और बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद भी बाजारों में इसकी तस्करी और बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही है।

 

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस पर सख्ती नहीं की तो यह अवैध कारोबार और तेजी से फैल सकता है। लोगों ने मत्स्य विभाग और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि परवानी बाजार में प्रतिबंधित मंगूर मछली की बिक्री पर तत्काल रोक लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की किशोरी...