दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

Date:

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी गौढी बैरियर के पास एक बाइक ने दूसरे बाइक को ठोकर मार दिया जिससे बाइक पर सवार महिला नीचे गिरकर गंभीर रूप से हुई घायल हो गई तथा दूसरा बाइक चालक बाइक सहित मौके से फरार हो गया जिसे गम्भीर अवस्था में सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है जहां पर इलाज चल रहा है। थाना बेहडा के बाबूपुरवा गांव निवासिनी पूनम पत्नी धर्मवीर उम्र लगभग 26 वर्ष अपने ननद के लड़का विशाल पुत्र कमल उम्र 17 वर्ष के साथ रिश्तेदारी में थाना मोतीपुर क्षेत्र के पैरूवा गांव गया हुआ था।

रविवार शाम लगभग 3:30 बजे बाइक से अपने गांव बाबूपुरवा जाते समय मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर हाईवे परवानी गौढी बैरियर के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उनकी बाइक पर ठोकर मार कर मौके से फरार हो गया। जिसमें बाइक पर सवार पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक चालक विशाल को भी हल्की-फुल्की चोट आई है।जिन्हें सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

दूसरी घटना नानपारा लखीमपुर हाईवे के वर्मा भठे के पास की है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी आयुष पुत्र निरंकार उम्र 17 वर्ष अपने साथी अखिलेश पुत्र भगवानदीन उम्र 22 वर्ष के साथ भट्टे के पास अपनी परचून की दुकान पर जा रहे थे। तभी अचानक लगभग 4:30 बजे लखीमपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही बाइक ने उनके बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गये। जिसमें बाइक चालक आयुष घायल हो गया जिन्हें निजी साधन से सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की किशोरी...