निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव में रविवार देर रात घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया।

Date:

निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव में रविवार देर रात घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक मजदूर ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शेखन खेड़ा गांव में ससुराल में रह रहे मजदूर राजेश रावत ने रविवार रात अपनी पत्नी राजेश्वरी (46) पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल राजेश्वरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पति ससुराल में ही पत्नी-बच्चों के साथ रह रहा है।

यह तस्वीर आरोपी राजेश की है। कुछ दिन पहले नशे में गिरकर चोटिल हो गया था।
यह तस्वीर आरोपी राजेश की है। कुछ दिन पहले नशे में गिरकर चोटिल हो गया था।

7 बच्चे हैं, बड़ा बेटा 22 साल का

राजेश रावत मूल रूप से नगराम थाना क्षेत्र के अक्रूदू गांव का निवासी है। वह कई साल से अपनी ससुराल शेखन खेड़ा में ही रह रहा था। दंपती के पांच बच्चे हैं, जिनमें गुलशन (22), मंजीत (20), अजय (18), रजनीश (15) और आयुष (7) शामिल हैं।

बच्चे पड़ोसी के बेटे की शादी में गए थे

बताया गया है कि घटना के समय बड़ा बेटा गुलशन सहित परिवार के अन्य सदस्य पड़ोस में बलराम के बेटे के शादी कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान घर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि राजेश ने गुस्से में आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

कुछ देर बाद जब बड़ा बेटा गुलशन घर लौटा, तो उसने कमरे में चारपाई पर अपनी मां को खून से लथपथ देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

मृतका राजेश्वरी देवी (46) की फाइल फोटो।
मृतका राजेश्वरी देवी (46)

बेटा बोला- हमेशा झगड़ा करते थे

आरोपी के बड़े बेटे गुलशन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब पीने के आदी थे और नशे में अक्सर घर में झगड़ा करते थे। इसी से परेशान होकर उसकी मां ने पैतृक जमीन बिकवाकर करीब दो साल पहले शेखन खेड़ा में घर बनवाकर रहना शुरू किया था।

यहां भी पिता की आदत नहीं बदली और वह शराब पीकर अक्सर विवाद करते रहते थे। आज मां को मार दिया।

डीजे की वजह से नहीं समझ पाया कोई

ग्रामीणों के अनुसार, शाम के समय गांव के बलराम के बेटे अभिषेक की शादी से पहले का फंक्शन चल रहा था। उस दौरान डीजे बज रहा था। उस समय हल्का शोर भी सुनाई दिया, लेकिन गांव में आए दिन होने वाले झगड़ों को समझकर कोई वहां नहीं गया।

मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।

पिता ने दिन में पी रखी थी शराब

मृतका के बेटे गुलशन ने बताया कि रविवार दोपहर से ही उसके पिता राजेश ने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में उन्होंने मां राजेश्वरी से झगड़ा भी किया था। परिजनों के समझाने पर वह कुछ देर बाद शांत हो गए और गांव में कहीं चले गए थे। गुलशन के अनुसार शाम को पड़ोस में चल रहे एक समारोह में जाने से पहले पिता फिर घर लौट आए थे। इसके बाद वह अपने चारों भाइयों के साथ समारोह में चला गया था।

कपड़ों से ढककर शव छोड़ फरार हुआ आरोपी

गुलशन ने बताया कि जब वह घर वापस लौटा तो चारपाई पर मां के सिर्फ पैर दिखाई दे रहे थे और पूरा शरीर कपड़ों से ढका हुआ था। कपड़े हटाने पर पता चला कि मां खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं। उनके चेहरे और गले पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए थे। वहीं चारपाई पर ही कुल्हाड़ी भी रखी मिली। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की किशोरी...