Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के इटौंजा थाना इलाके में डंपर की चपेट में आने से एक दुकानदार की मौत हो गई।

By admin · June 24, 2024 · 1 min read
बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के इटौंजा थाना इलाके में डंपर की चपेट में आने से एक दुकानदार की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम को हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

इटौंजा थाना इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ सीतापुर रोड पर अर्जुनपुर गांव के पास डंपर संख्या यूपी 32 सी टी 6008 जोकि सीतापुर की तरफ से आ रहा था जिसने सड़क किनारे आम बेच रहे दुकानदार को रौंद दिया । रविवार शाम को लगभग साढ़े छः बजे के आस पास हुई घटना की जानकारी लोगों ने इटौंजा थाना को दी ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी । पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के करीब लग रही है । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । वहीं मृतक की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है । इस संबंध में अर्जुनपुर गांव के पूर्व प्रधान यश पाल ने इटौंजा थाना में तहरीर दी है ।

और खबरें