Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

एसएसबी ने फिर बरामद की नेपाली महिला के पास चरस।

By admin · September 20, 2024 · 1 min read

रुपईडीहा बहराइच। विगत लगभग 15 दिनों से भोली भाली नेपाली गरीब महिलाओं को कैरियर बनाकर चरस तस्कर लगातार चरस तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में फिर एसएसबी व पुलिस के संयुक्त जांच दल ने एक नेपाली महिला को 1 किलो 1 सौ 70 ग्राम चरस के साथ बुधवार की रात 9:15 बजे गिरफ्तार किया है।

उक्त जानकारी देते हुए 42वी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि एसएसबी की रुपईडीहा बीओपी के एएसआई के एस मेथाई, महिला कांस्टेबल कुमारी सुनीता, विजोयता महालिया सहित अनुज कुमार डॉग हैंडलर के साथ जांच कर रही थी। थाने के एसआई जितेश कुमार सिंह व रोशनी वर्मा भी चेकिंग पॉइंट पर मौजूद थे। नेपाली महिला को संदिग्ध समझ कर इसकी महिला जवानों ने तलाशी ली।

तलाशी के दौरान इसकी कमर में बंधी 1 किलो 1 सौ 70 ग्राम चरस बरामद हुई। महिला की पहचान 25 वर्षीया हरिकला पुन मगर पुत्री जयप्रकाश घर्ती मगर निवासिनी थबाड गांव सभा वार्ड नं 5 जिला रोल्पा राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। थाने में एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय बहराइच भेज दिया गया है।

गत लगभग 15 दिनों से नेपाली महिलाएं अंतर्राष्ट्रीय मादकपदार्थ के तस्करों के चंगुल में फंसती जा रही हैं। 10 सितंबर को 2 किलो अफीम सहित 1 दंपति पकड़े गए, 11 सितंबर को 2 किलो 2 सौ ग्राम चरस सहित नेपाली महिला, 14 सितंबर को आधा किलो चरस सहित नेपाली महिला व 17 सितंबर को 1 किलो चरस सहित नेपाली महिला पकड़ी गई।

इससे ये सिद्ध है कि इंडो नेपाल का पास संगठित गिरोह वर्तमान समय में मादकपदार्थों की तस्करी में लिप्त है। पचासों की संख्या में बहराइच की जेल में नेपाली महिलाएं बंद हैं। उनकी जमानत लेने वाला कोई नही है। नेपालगंज की स्वयंसेवी संस्था ने जेल का सर्वे किया था। परंतु इनकी जमानत की बात आगे नही बढ़ सकी।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
20/9/2024

और खबरें