Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के चिनहट इलाके की रहने वाली युवती ने सीआरपीएफ में तैनात पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

February 3, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ के चिनहट इलाके की रहने वाली युवती ने सीआरपीएफ में तैनात पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। बाद में शादी से टालमटोल करने लगा। जब उस पर दबाव बनाया गया तो आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन बाद दहेज में 10 लाख की मांग करने लगा। विरोध करने पर घर से बाहर निकाल दिया। युवती की शिकायत पुलिस मामले की जांच कर रही है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

नौबस्ता कला (भेलू) चिनहट की रहने वाली युवती ने बताया कि बडीगढी थाना मलिहाबाद निवासी राकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रेम से उसकी मुलाकात 2024 में हुई। राकेश ने खुद को सीआरपीएफ का जवान बताकर शादी का प्रस्ताव रखा। जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद राकेश ने छुट्टी पर आने के दौरान कई बार युवती से शारीरिक संबंध बनाए।

5 महीने पहले की शादी

युवती जब शादी के लिए कहती तो टालमटोल करता। राकेश से तंग आकर युवती ने सारी बातें अपने परिवार को बताई। इसके बाद इंदिरानगर थाने में शिकायत की। पुलिस केस से डर कर राकेश ने 16 जुलाई 2024 में आर्य समाज मन्दिर लखनऊ में शादी कर ली।

संबंध बनाने के एवज में मांगे 10 लाख

युवती का आरोप है कि शादी के बाद वो महिलाबाद अपने ससुराल गई तो पति राकेश ने संबंध बनाना बंद कर दिया। 15 दिन बीतने के बाद जब उसने वजह पूछी तो दहेज में 10 लाख रुपए और एक कार की मांग करने लगा। युवती ने बताया कि उसके पिता ने हैसियत के हिसाब से पहले ही 2 लाख नकद और जेवर दिया था।

ये बात उसने जब ससुराल में बताई तो वो भी राकेश का साथ देने लगे। इसके बाद राकेश ने पीड़िता को घर से निकाल दिया। पुलिस के पास शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में इंस्पेक्टर चिनहट का कहना है कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें