Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

रुपईडीहा में भारी अतिक्रमण। अतिक्रमण के चलते पैदल चलना हुआ मोहाल।

February 14, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा बहराइच। पूरा रुपईडीहा बाजार अतिक्रमण का शिकार है। इससे नेपाल से आने वाले ग्राहकों व यात्रियों को भारी संकटों का सामना करना पड़ रहा है। एक दूसरे की होड़ में अगल बगल के दुकानदारों ने अपने अपने फड़ें 10 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह तक किराए पर दे रखीं हैं। इससे रुपईडीहा बाजार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक जाम रहता है।


लगभग आधा दर्जन समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के ईओ रंग बहादुर सिंह व तत्कालीन उपजिलाधिकारी नानपारा अश्विनी पांडेय से की गई जनशिकायतों के बाद गत 7 जनवरी को तत्कालीन एसडीएम अश्विनी पांडेय, ईओ रंग बहादुर सिंह, तहसीलदार अजय यादव व स्थानीय पुलिस ने बाजार में पहुंच कर रेलवे स्टेशन मार्ग से आंशिक कब्जा हटवाने का बेमन से प्रयास किया। इक्का दुक्का टिनें उजाड़ी गईं। मुख्य अतिक्रमण कारी ठेले लेकर भाग गए। नालियों के दोनो ओर का अतिक्रमण नही हटा।

स्थिति उससे भी बदतर हो गयी। आजाद रोड व नेपालगंज रोड के चौराहे पर आर्यावर्त बैंक के वाहन खड़े हो जाते हैं। कोने पर दुकानों का भारी अतिक्रमण है। जिससे आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पचासों रोडवेज की बसें नित्य इस मार्ग से आती व जाती हैं। इनमें दिल्ली, हरिद्वार, जयपुर, शिमला, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी व लखनऊ आदि के लिए बसों का आना जाना लगा रहता है।

इन बसों को डिपो से सेंट्रल बैंक चौराहे पर पहुंचने में मात्र 3 सौ मीटर का रास्ता आधा से पौन घंटे में तय करना पड़ रहा है। और तो और एनएच 927 पर एसएसबी कैम्प से लेकर चकियारोड चौराहे तक दोनो ओर सड़क भारी अतिक्रमण का शिकार है। यह रोड भारत नेपाल के बीच जीवन रेखा का काम करती है। नेपाली नागरिकों का दिन रात आना जाना लगा रहता है। नेपाल से लखनऊ जाने वाली एम्बुलेंस तड़पते मरीजों को लिए खड़ी रहती है। परंतु अतिक्रमण को लेकर जिम्मेदार आंखे बंद किये हुए हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इसके लिए ईओ व तहसील प्रशासन जिम्मेदार है। ये लोग मदद मांगे तो हमलोग मदद देने के लिए भी तैयार हैं। कस्बा वासियों ने संबंधित अधिकारियों से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
14/2/2025

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें