Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ बीकेटी के भाजपा विधायक का भी विरोध बच्चे की मौत की जानकारी मिलने पर बख्शी का तालाब से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला भी मौके पर पहुंचे।

By admin · September 15, 2024 · 1 min read

लखनऊ के इटौंजा में 14 साल के बच्चे को डंपर ने रौंद दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। नाराज लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस पर भी लोगों ने पथराव किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे विधायक को भी विरोध झेलना पड़ा।

लोगों ने सड़क जाम कर दिया। हंगामा बढ़ने पर कई थानों की पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। डंपर को भी कब्जे में ले लिया है। FIR दर्ज कर ली है। हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया।

घटना इटौंजा थाना क्षेत्र के बगहा गांव की है। रविवार को घर के बाहर खेल रहे आकाश मौर्य (14) पुत्र राम कुमार मौर्य को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर का अगला पहिया बच्चे के नीचले हिस्से से गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पहले देखिए ये तीन तस्वीरें

बच्चे की मौत पर रोते-बिलखते परिजन।
बच्चे की मौत पर रोते-बिलखते परिजन।
बच्चे का शव ले जाने से मना करने पर गुस्साए लोगों ने एंबुलेंस पर पथराव कर दिया।
बच्चे का शव ले जाने से मना करने पर गुस्साए लोगों ने एंबुलेंस पर पथराव कर दिया।
हादसे के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार हो गया। डंपर का नंबर UP 32 PH 1744 है।
हादसे के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार हो गया। डंपर का नंबर UP 32 PH 1744 है।

एंबुलेंस पर किया पथराव

हादसे की सूचना पर कुछ देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लोगों ने बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। लेकिन एंबुलेंस ड्राइवर ने शव ले जाने से मना कर दिया। इससे लोग भड़क गए। उन्होंने विरोध किया तो ड्राइवर एंबुलेंस लेकर जाने लगा। नाराज लोगों ने पथराव कर दिया।

गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

सड़क किया जाम, कई थानों की फोर्स पहुंची

स्साए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझने की कोशिश की। लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। लोगों ने सड़क जाम कर दिया। हंगामे को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर अपनी ही गाड़ी से पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर अपनी ही गाड़ी से पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

भाजपा विधायक का भी विरोध

बच्चे की मौत की जानकारी मिलने पर बख्शी का तालाब से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने विधायक का विरोध कर दिया। हंगामा बढ़ता देख विधायक मौके से चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि यहां से अवैध रूप से खनन कर रहे लोगों की शिकायत कई बार की गई। लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। आज ये डंपर बच्चे की मौत कारण बन गया। इसको रोका जाना चाहिए।

और खबरें