Breaking News

लखनऊ में 3 साल की दिव्यांग बच्ची से रेप:मां-बाप के साथ सो रही थी, आरोपी मुंह दबाकर उठा ले गया

पुलिस घटना से जुड़े लोगों के विषय में जानकारी कर रही है। - Dainik Bhaskar
पुलिस घटना से जुड़े लोगों के विषय में जानकारी कर रही है।

लखनऊ के आलमबाग इलाके में तीन साल की दिव्यांग बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची अपने मां-बाप के साथ आलमबाग में मेट्रो पुल के नीचे सो रही थी। कोई अज्ञात व्यक्ति उसका मुंह दबाकर अपने साथ ले गया। उसके साथ रेप करके फरार हो गया। वूमेन पावर लाइन की टीम बच्ची को नाजुक हालत में लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंची है। उसकी स्थिति गंभीर होने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची का प्राइवेट पार्ट फट गया है। गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है।

घटना 4 और 5 जून की मध्य रात की है। पीड़ित परिवार उन्नाव का रहने वाला है। यहां कबाड़ बीनता है। पुलिस ने बताया कि रात में बच्ची मेट्रो स्टेशन के नीचे मां के साथ सो रही थी। थोड़ी दूरी पर पिता सोया था। रात करीब 2 बजे एक व्यक्ति ने उन्हें जगाकर बताया कि खून से लथपथ बच्ची थोड़ी दूर पर पड़ी है। मां-बाप मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

About uplive

Check Also

लखनऊ के प्रभारी मंत्री ने कई अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन काटा:जिस वार्ड में गए, वहीं गंदगी मिली; जोनल अधिकारियों पर भड़के

लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *