
प्रतापगढ़/उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए, निशुल्क एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस सेवा प्रदान की है, जिसका मेडकेयर, 365 प्राइवेट लिमिटेड संस्था द्वारा सफल संचालन, विगत 38 माह से अधिक समय से कर रही है। संस्था द्वारा एएलएस एंबुलेंस सेवा के कार्यरत ईएमटी एवं पायलट का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर बुधवार को कचहरी रोड स्थित जिला पुरुष चिकित्सालय के सीएमओ कार्यालय के सभागार शास्त्री भवन में सीएमओ डॉक्टर ए एन प्रसाद,एम्बुलेंस नोडल अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार और डीपीएम आर बी यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में, मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने के बारे में मेडिकेयर के डॉक्टर जितेंद्र प्रताप मिश्रा ने अस्पताल पहुँचने तक गंभीर मरीजों कि जान बचाने के लिए प्राथमिक उपचार देने का तरीका व मदद के लिए आने वाले फोन से लेकर पहुँचने और मरीज को ले जाते समय निभाई जाने वाली जिम्मेदारी की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाले ईएमटी एवं चालकों को सीएमओ डॉक्टर ए एन प्रसाद और मेडकेयर 365 संस्था के प्रोजेक्ट हेड यूपी दीपक खरबंदा द्वारा सम्मानित व पुरुस्कृत किया गया।
इस मौके पर मेडिकेयर 365 संस्था के संचालन प्रबंधक रजनीश चतुर्वेदी, मेंटेनेंस प्रबंधक अनुज सिंह, जिला प्रबंधक उमेश यादव, मैन्टेनेंस अधिकारी सौरभ कुमार, सीनियर एचआर राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Uplive Samachar