लखनऊ के विभूतिखंड में रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह से डैमेज हो गई।

Date:

लखनऊ के विभूतिखंड में रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह से डैमेज हो गई। गनीमत रही कि कार चालक ने सीट बेल्ट लगाया था, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। कार चालक को सिर में चोट आई है, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, कार को टक्कर मारने के बाद चालक रोडवेज बस सहित मौके से फरार हो गया। बस बहराइच डिपो की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस चालक के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।

गुरुवार सुबह गोमती नगर में हुए सड़क हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।
गुरुवार सुबह गोमती नगर में हुए सड़क हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे बहराइच डिपो की बस कमता की तरफ जा रही थी। तभी कार UP32 EG2527 हाईकोर्ट की तरफ से आ रही थी। चौराहे पर ही बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। बस में सवारियां भी थीं और बस चालक मौके से गाड़ी सहित फरार हो गया।

दुर्घटना की वजह से सरकारी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है लेकिन ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित है। बताया जा रहा है घटना के वक्त सिग्नल फ्री था। इस दौरान पहले निकलने के चक्कर में यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...