Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और उनके बेटे विकास किशोर की मुश्किलें कम होती नहीं हो रही हैं।

By admin · June 17, 2024 · 1 min read
महिला ने कहा जान दे दूंगी - Dainik Bhaskar
महिला ने कहा जान दे दूंगी

लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और उनके बेटे विकास किशोर की मुश्किलें कम होती नहीं हो रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे विकास किशोर पर थाने से एक आरोपी को छुड़वा ले जाने का आरोप लगा था। अब पीड़िता ने वीडियो जारी कर न्याय की मांग की है।

महिला ने कहा है कि अगर कौशल किशोर और उनके बेटे विकास किशोर अभियुक्त का बचाव करेंगे तो फांसी लगाकर जान दे देगी।

पूरा मामला जानते हैं

मलिहाबाद के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि अप्रैल के महीने में आकाश मौर्य नाम के युवक ने उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट किया था। पुलिस ने आकाश मौर्या के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था।

शनिवार को पुलिस ने आरोपी आकाश मौर्या को गिरफ्तार किया था। मामले में मलिहाबाद के इंस्पेक्टर सुरेश सिंह का कहना था कि आरोपी आकाश मौर्या के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, मारपीट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज है। नोटिस तामिल कराने के लिए पुलिसकर्मी उनके घर भेजे जा रहे थे लेकिन वो हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। इसलिए उन्हें थाने लाया था।

इधर कौशल किशोर के बेटे को जब आकाश मौर्या के थाने ले जाने की जानकारी हुई तो वो विकास किशोर अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। थाने पर ही प्रदर्शन किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जारी कर दिया। हालांकि बाद में इसी डिलीट कर दिया

विकास किशोर के प्रदर्शन के और दबाव के बाद मलिहाबाद थाने की पुलिस ने आकाश मौर्या को छोड़ दिया। आकाश भाजपा कार्यकर्ता बताया जाता है। पीड़ित महिला को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने भी एक वीडियो जारी कर दिया। वीडियो में कहा कि अगर कि अगर आरोपी आकाश मौर्या को जेल न लाया गया तो वो फांसी लगाकर सुसाइड कर लेगी और उसकी मौत के जिम्मेदार जिम्मेदार कौशल किशोर होंगे।

और खबरें