लखनऊ के मदेयगंज इलाके में किन्नर से शादी कर साथ रहने वाला युवक उसके जेवर लेकर फरार हो गया।

Date:

लखनऊ के मदेयगंज इलाके में किन्नर से शादी कर साथ रहने वाला युवक उसके जेवर लेकर फरार हो गया। पीड़ित सानिया उर्फ सनी किन्नर ने आरोपी मारूफ पर धोखाधड़ी और चोरी का आरोप लगाया है। मदेयगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

पीड़ित सानिया ने बताया मेहंदी टोला अलीगंज निवासी मारूफ ने उससे शादी की थी। उसी के साथ रह रहा था। वह स्कूटी से पीड़ित को काम पर छोड़ने और लाने जाया करता था। दोनों के बीच भरोसे का रिश्ता बना हुआ था।

फोन आया, पति ने दूसरी शादी कर ली है

सानिया ने बताया- 21 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे मैं काम के लिए घर से निकली, तभी एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने बताया कि मारूफ ने किसी और महिला से निकाह कर लिया है। जल्द ही विदेश भागने की तैयारी में है।

घबराकर मैंने मकान मालिक को फोन किया, लेकिन फोन बंद मिला। दोपहर करीब 1 बजे जब वह घर लौटी तो देखा कि मारूफ घर से गायब है।

अलमारी से गहने और नकदी गायब

पीड़ित सानिया का आरोप है कि मारूफ उसके घर से सोने की चेन, मंगलसूत्र, कान के झाले, करीब 250 ग्राम चांदी की पायल, करीब 2 लाख रुपए और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गया। मारूफ पहले भी 7 अक्टूबर 2025 को इसी तरह घर से सामान लेकर भाग चुका था।

उस समय उसने थाना मदेयगंज में शिकायत दी थी, लेकिन 13 अक्टूबर 2025 को मारूफ ने माफी मांगकर समझौता कर लिया था। दोबारा साथ रहने लगा था।

परिवार के लोग कर रहे गाली-गलौज

सानिया ने आरोप लगाया कि मारूफ के पिता इश्तियाक अहमद, मां नुसरत, भाई शावेज, बहन सना और अन्य परिजन भी मारूफ से मिले हुए हैं। मारूफ के परिजन उसकी जानकारी नहीं दे रहे हैं। उनके साथ गाली-गलौज और बदतमीजी कर रहे हैं। थाना मदेयगंज पुलिस ने पीड़ित सानिया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...