Breaking News

मुख्यमंत्री आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत रुपईडीहा का हुआ चयन

रुपईडीहा बहराइच। नेपाल सीमा से सटी रुपईडीहा नगर पंचायत का गठन हुए 1 वर्ष से अधिक बीत चुका है। परंतु इस नगर पंचायत में मुंह बाए खड़ी जन समस्याओं के निस्तारण हेतु अभी तक कोई ठोस कदम नही उठाये गए।

ऐसी आकांक्षी नगर योजनाओं के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत सीएम फेलो इंजीनियर रामेश्वर की नियुक्ति रुपईडीहा के लिए कर दी है। नगर की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग हेतु नगर निकाय निर्देशालय लखनऊ द्वारा सीएम फेलो इंजीनियर रामेश्वर ने कार्यभार संभाल लिया है। नगर में विद्युत आपूर्ति को सुचारू संचालन हेतु नए ट्रांसफार्मर व पोल लगवाए जा रहे हैं।

सफाई अभियान के अंतर्गत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य, ईओ रंग बहादुर सिंह व लिपिक गंगा प्रसाद सिंह के शत प्रयासों से अब विकास कार्यो मे तेजी आने की आस जगी है।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
13/6/2024

About admin

Check Also

लखनऊ में महिला कंडक्टर से ड्राइवर ने की अश्लील बातें:बोला- बस को उसी तरह सजाएगा जैसे वो काजल-बिंदी-लिपस्टिक लगाती हैं

लखनऊ में परिवहन मुख्यालय में तैनात एक महिला कंडक्टर ने ड्राइवर पर अश्लील बातें करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *