![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/09/10/comp-11-10_1725932625.gif)
टक्कर इतनी तेज थी की कार बंद क्रासिंग को तोड़ते हुए ट्रैक पर पहुंच गई। हादसे में क्रासिंग के पास खड़े लोग भी चपेट में आ गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना में कुल 7 लोग घायल हैं। पूरा मामला मलिहाबाद थाना क्षेत्र के रहीमाबाद क्रासिंग का है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 7 घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा। कार में सवार 3 लोगों के अलावा 4 अन्य भी घायल हुए हैं। घायलों में रहीमाबाद थाने पर तैनात एक सिपाही भी शामिल है।
गनीमत रही की हादसे के दौरान ट्रेन नहीं पहुंची। क्रासिंग के टूटते ही सिग्नल लाल हो गया और ट्रेन पहले ही रुक गई। पिकअप ड्राइवर कार में बैठे लोगों को मारने की नीयत से 5 किमी दूर से पीछा करते हुए आ रहा था।
पहले देखिए हादसे की दो तस्वीरें
![हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार पर उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो भी लगा था।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/09/10/ea508924-ffe8-4fef-ac3e-70a71a9747b1_1725909172.jpg)
![हादसे में एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस गोद में उठाकर ले गई।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/09/10/ezgif-2-a8f898b3bd_1725909645.gif)
परिवार के साथ घर जा रहे थे महेंद्र रहीमाबाद के जुगराज के रहने वाले महेंद्र सिंह अपनी पत्नी सोनी सिंह और दोस्त मोनू सिंह के साथ कार से घर जा रहे थे। रहीमाबाद क्रासिंग बंद होने के कारण रुक गए। तभी अनीपुर गांव का रहने वाला विनय अपनी पिकअप से तेज रफ्तार में आया और टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया, विनय की पत्नी रही सोनी अब महेंद्र के पास चली गई थी। इससे विनय महेंद्र से दुश्मनी रखने लगा था। जान से मारने की नीयत ने उसने कार में टक्कर मारी। विनय पूरी प्लानिंग के साथ पूरे परिवार को खत्म करना चाहता था।
![हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने ट्रैक खाली कराया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/09/10/ezgif-2-fd518e697e_1725909780.gif)
खुद को मार चुका है गोली एक महीने पहले विनय ने महेंद्र पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि विनय ने अपने हाथ पर खुद ही गोली मारी थी। महेंद्र को फंसाने की कोशिश की थी। पुलिस को गुमराह करने के कारण जेल भी भेजा गया था। इसके बाद से वह महेंद्र और उसके परिवार से जलन रखने लगा था।
![हादसे के बाद घटना स्थल पर लगी भीड़। पुलिस ने ट्रैक से कार को हटाकर कुछ देर बाद ट्रेन को रवाना किया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/09/09/2b31c80e-840c-4944-b70a-e008e9acce9b_1725901893317.jpg)
विनय को छोड़ महेंद्र से साथ रहने लगी ग्रामीणों ने बताया- सोनी ने पहले विनय से प्रेम विवाह किया था। बाद में वह महेंद्र के साथ रहने लगी। महेंद्र रहीमाबाद कृषि फार्म में नौकरी करता है। विनय पिकअप चलाता है और महेंद्र सरकारी नौकरी करता है।
इसी के चलते विनय का साथ छोड़कर सोनी, महेद्र के साथ रहने लगी। जब इस बारे विनय को पता चला तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। करीब दो साल से विनय और महेंद्र के बीच कोई न कोई विवाद बना रहता है।
विनय और महेंद्र पहले थे दोस्त ग्रामीणों ने बताया, महेंद्र का एक घर लखनऊ में भी है, लेकिन वह सोनी के साथ उसके ही गांव जुगराज में रहता है। विनय और महेंद्र पहले दोस्त थे। विनय और सोनी की शादी के बाद अक्सर महेंद्र घर आता-जाता रहता था। इसी बीच सोनी को महेंद्र से प्रेम हो गया। वह विनय को छोड़कर महेंद्र के साथ रहने लगी।
‘तुम अक्सर मरने की बात कहती हो..मैं मरकर दिखाता हूं’:दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटका इलेक्ट्रीशियन, 6 महीने पहले हुई थी लव मैरिज
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/09/10/screenshot2024-09-09-21-36-42-4140deb401b9ffe8e1df_1725931575.jpg)
तालकटोरा में रविवार देर रात 32 साल के युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद फांसी लगा ली। युवक की 6 महीने पहले ही लव मैरिज हुई थी। परिजनों ने फंदे से लटका देखा तो दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मां का आरोप है कि पुलिस ने पीआरवी से अस्पताल भिजवाने की बात कही, लेकिन जब वो अस्पताल पहुंची तो उसका साला स्कूटी से उसे लेकर आता दिखा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।