Breaking News

लखनऊ के माल एरिया में पुलिस ने गश्त करके कानून-व्यवस्था को मजबूत किया।

लखनऊ के माल एरिया में पुलिस ने गश्त करके कानून-व्यवस्था को मजबूत किया। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की गई और कई संदिग्ध लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी की। साथ ही आम लोगों को आश्वस्त किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि माल क्षेत्र के तहत सभी बीट में गश्त की गई। इस दौरान सभी चारपहिया वाहनों की चेकिंग हुई। सभी संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस टीम में सभी स्टाफ उप निरीक्षक प्रिंस कुमार, अमर पाल साहू, राम संजीवन सरोज, कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे।

उन्होंने बताया की बढ़ती चोरी, लूटपाट को रोकने के लिए गश्त बहुत ही जरूरी है। इससे क्षेत्रीय लोगों में भी जागरूकता होती है। साथ ही लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। गश्त के दौरान पुलिस ने लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी दी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने की सलाह लोगों को दी गई।

About admin

Check Also

ककरहा रेंज के गोकुलपुर बीट के पकरिया गांव में सुबह तड़के एक और तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद।

ककरहा रेंज के गोकुलपुर बीट के पकरिया गांव में सुबह तड़के एक और तेंदुआ पिंजरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *