Breaking News

तेंदुए के हमले में फिर एक व्यक्ति हुआ घायल। शुक्रवार को तेंदुए के हमले में एक बालक हुआ था गंभीर रूप से घायल।

 

निशान गाडा रेंज के आजमगढ़ पुरवा का मामला।

मदन पोरवाल

मिहींपुरवा बहराइच
कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में तेंदुए के हमले लगातार जारी, आज दिन रविवार को सुबह लगभग 5:00 बजे शौच गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में 50 वर्षीय अधेड़ युवक घायल हो गया,

आपको बताते चले कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के निशान गाडा रेंज अंतर्गत आजमगढ़ पुरवा निवासी बेचू पुत्र गिरधारी उम्र 50 वर्ष नित्य क्रिया के लिए खेत की तरफ गए हुए थे। उसी दौरान अचानक दो शावको के साथ घूम रहे तेंदुए ने खेत से निकलकर बेचू पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से घायल युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा, तभी आसपास जा रहे लोगों ने हांका लगाते हुए युवक को बचाने के लिए दौड़े ,,फिर तेंदुआ घायल युवक को छोड़ जंगल की तरफ भाग गया।

सूचना वन विभाग को दी गई,, वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वाचर पंकज कुमार, एवं ड्राइवर मनोज कुमार,तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लेकर आए, जहां घायल अधेड़ युवक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

About admin

Check Also

ककरहा रेंज के गोकुलपुर बीट के पकरिया गांव में सुबह तड़के एक और तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद।

ककरहा रेंज के गोकुलपुर बीट के पकरिया गांव में सुबह तड़के एक और तेंदुआ पिंजरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *