Breaking News

लखनऊ के जानकीपुरम में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए शातिर लुटेरे कमलेश तिवारी की जेल में मौत हो गई है।

लखनऊ के जानकीपुरम में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए शातिर लुटेरे कमलेश तिवारी की जेल में मौत हो गई है। कमलेश की मौत शुक्रवार सुबह जेल में हुई। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल परिजनों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है।

22 अक्टूबर को हुआ था एनकाउंटर

बता दें कि 22 अक्टूबर को रात करीब 9 बजे क्राइम ब्रांच और जानकीपुरम पुलिस भिटौली क्रॉसिंग के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच दो स्कूटी सवार आते दिखे, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तभी स्कूटी सवार भागने लगे। पीछा करने पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की।

इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे गाड़ी में बैठाया और ट्रॉमा सेंटर ले गई। आरोपी की पहचान कमलेश तिवारी पुत्र शिव प्रकाश तिवारी दौलतगंज ठाकुरगंज के रूप मे हुई थी। कमलेश पर शहर भर में लूट, चेन स्नेचिंग के कई मामले दर्ज हैं।

इस मामले में थी पुलिस को तलाश

कमलेश ने जानकीपुरम सेक्टर-एफ के रहने वाले विकास कुमार सिंह की मां शैलबाला (62) की चेन लूट ली थी। घटना उस दौरान की थी जब बुजुर्ग अपनी पोती के साथ टहल रही थीं। तभी स्कूटी से आए दोनों बदमाशों ने पता पूछने के बहाने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों आकांक्षा परिसर की ओर भाग निकले थे।

About admin

Check Also

लखनऊ में महिला कंडक्टर से ड्राइवर ने की अश्लील बातें:बोला- बस को उसी तरह सजाएगा जैसे वो काजल-बिंदी-लिपस्टिक लगाती हैं

लखनऊ में परिवहन मुख्यालय में तैनात एक महिला कंडक्टर ने ड्राइवर पर अश्लील बातें करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *