Breaking News

लखनऊ के काकोरी में शुक्रवार रात तिलक समारोह में एक प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों संग भाजपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर हमला बोल दिया।

घटना के बाद मौके पर जांच पड़ताल करती कोकोरी पुलिस। - Dainik Bhaskar
घटना के बाद मौके पर जांच पड़ताल करती कोकोरी पुलिस।

लखनऊ के काकोरी में शुक्रवार रात तिलक समारोह में एक प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों संग भाजपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, ब्लॉक प्रमुख की हालत गंभीर है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

सगे भाइयों समेत छह आरोपियों की तलाश में छापेमारी

काकोरी के तेज किशन खेड़ा गांव में शुक्रवार रात राम कुमार लोधी के बेटे संदीप का तिलक समारोह था। समारोह में रात में भाजपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम विलास रावत साथी अनंत राम यादव उर्फ अमित (60), उनके भाई जयकरण यादव और अमित उर्फ छोटू के साथ गए थे। आरोप है कि रात करीब 10 बजे समारोह स्थल से लौटते वक्त गांव के ही मोनू रावत ने भाई अखिलेश और साथी रिंकू लोधी, बबलू लोधी, ज्ञानी लोधी और श्रीकृष्ण रावत के साथ हमला बोल दिया।

फायरिंग में घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया।
फायरिंग में घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया।

अनंत राम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया

ताबड़ोड़ फायरिंग से राम विलास, जयकरण, अनंत राम और छोटू को गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। तिलक समारोह में मौजूद लोगों ने सभी घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अनंत राम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, राम विलास की हालत गंभीर बताई है। उनके पेट और कमर में गोलियां लगी हैं। अनंत को भी दो गोलियां लगने की बात सामने आई है। जिसमें से एक गोली गर्दन में लगी है।

एक सिर में छूते हुए निकली गोली

मृतक अनंत राम के भाई जयकरण के सिर में बाएं तरफ गोली छूते हुए निकल गई। वह बाल बाल बच गए। वहीं घायल छोटू के हाथ में गोली लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मृतक अनंत के परिवार में उनकी पत्नी दयावती, तीन बेटे रंजीत, फूलचंद, रामबाबू व बेटी कोमल है। डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक तमंचा बरामद हुआ है। आरोपियों की तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है।

About admin

Check Also

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में बीजेपी के पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी के गनर ने की खुलेआम गुंडे आई है सामने महिला से भी गाली-गए ?

लखनऊ के गोमती नगर में बीजेपी के पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी के गनर ने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *