Breaking News

सीतापुर में शुक्रवार को थाने के अंदर एक दरोगा ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। दरोगा ने अपने थानाध्यक्ष (SHO) पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

सीतापुर में दरोगा ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। - Dainik Bhaskar
सीतापुर में दरोगा ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

सीतापुर में शुक्रवार को थाने के अंदर एक दरोगा ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। दरोगा ने अपने थानाध्यक्ष (SHO) पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वारदात शुक्रवार सुबह 10.30 बजे मछरेहटा थाने की है। दरोगा का नाम मनोज कुमार (54) है।

वह कुछ देर पहले ही घर से थाने पहुंचे थे। उसी दौरान किसी का फोन आ गया। बातचीत के दौरान उनकी फोन पर ही बहस हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली। फिर कनपटी पर रखकर गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के पुलिसकर्मी दौड़कर पहुंचे। उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं, दरोगा का एक सुसाइड नोट भी मिला है। सीओ मिश्रिख राजेश यादव ने बताया कि दरोगा का जो सुसाइड नोट मिला है, उसकी जांच कराई जा रही है। सुसाइड नोट में वर्कलोड का जिक्र किया गया है। SHO पर लगाए गए आरोपों की भी जांच कराई जा रही है।

उधर, दरोगा के सुसाइड की खबर मिलते ही एसपी चक्रेश मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मनोज फतेहपुर जिले के रहने वाले थे। 5 महीने पहले ही उनकी मछरेहटा थाने में पोस्टिंग हुई थी। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।

मनोज कुमार फतेहपुर के रहने वाले थे। दीवान पद उनकी भर्ती हुई थी।
मनोज कुमार फतेहपुर के रहने वाले थे। दीवान पद उनकी भर्ती हुई थी।

थाने आए, फोन पर बात की और गोली मार ली

थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि दरोगा मनोज कुमार शुक्रवार सुबह थाने पर पहुंचे। वह फोन पर किसी से बात कर रहे थे। अचानक उनकी बहस होने लगी। इसके बाद उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। आशंका है कि वह परिवार से बात कर रहे थे। लेकिन, यह अभी साफ नहीं है। घरवालों के पहुंचने के बाद ही इसका पता चल पाएगा।

सोशल मीडिया से दरोगा मनोज कुमार का एक लेटर मिला है, जिसमें उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
सोशल मीडिया से दरोगा मनोज कुमार का एक लेटर मिला है, जिसमें उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

सोशल मीडिया से मिला दरोगा का सुसाइड लेटर

सोशल मीडिया से दरोगा मनोज कुमार का एक लेटर बरामद हुआ है। इसमें उन्होंने मछरेहटा थाने के SHO राज बहादुर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लेटर में लिखा- सत्यता/ कार्रवाई हेतु, श्रीमान जी आप सभी जनमानस को हम जानकारी देते हैं कि जो भी कर्मी निष्ठावान तरीके से जितना भी काम कर्म और ड्यूटी करे, अगर वह अपने अधिकारियों को हर महीने चढ़ावा न चढ़ाए तो सब बेकार है। कार्यालय के लोगों को समझना पड़ता है।

SHO पर लगाए आरोप

थाना मछरेहटा में जब से SHO राजबहादुर सिंह आए हैं, सभी कर्मचारी परेशान हैं। वह सभी विवेचनाओं में रुपए की मांग करते हैं। मांग पूरी नहीं होने पर अभद्र टिप्पणी और अपमानित करते हैं। आगे भी उन्होंने कुछ अन्य लोगों के नाम लिखे हैं। उन्होंने लेटर में एक लापता किशोरी के बरामद नहीं होने का भी जिक्र किया है। लिखा है कि इस केस में हमारी अकेले ड्यूटी लगाई गई। मैं अकेले ही काम करता रहा। किसी ने मेरा सहयोग नहीं किया।

एसपी चक्रेश मिश्रा ने थाने पहुंचकर जांच की। उन्होंने साथी पुलिसकर्मियों से पूछताछ की।
एसपी चक्रेश मिश्रा ने थाने पहुंचकर जांच की। उन्होंने साथी पुलिसकर्मियों से पूछताछ की।

दीवान से दरोगा बने थे मनोज कुमार

मनोज कुमार फतेहपुर के कल्याणपुर क्षेत्र के जलाला गांव के रहने वाले थे। वह 1990 में पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। 2023 में प्रमोशन पाकर वह दरोगा बन गए थे। सीतापुर कोतवाली देहात से 31 अक्टूबर 2023 को थाना मछरेहटा में तैनात किए गए थे। 5 महीने से वह हलका नंबर-4 में तैनात थे। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। सरल स्वभाव के थे। ऐसे में उनके आत्महत्या करने से हर कोई शॉक्ड है।

10 भाई-बहनों में मृतक दरोगा सबसे बड़े थे

दरोगा मनोज कुमार गरीब परिवार में जन्मे थे। पिता रामऔतार गौड़ ने मेहनत-मजदूरी कर 10 बच्चों का पालन पोषण किया। 8 बहनों और दो भाइयों में मनोज सबसे बड़े थे। लखनऊ के बिजनौर इलाके में उनका घर था। जहां पत्नी गीता देवी और तीन बच्चे ऋतिक उर्फ आकाश, आंचल और शिवेंद्र उर्फ सिब्बू के साथ रहते थे। मार्च में वह 5 दिनों की छुट्टी में अपने घर भी आए थे। पिता रामऔतार के अनुसार, वह खुद गोली नहीं मार सकते। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही घरवाले सीतापुर के लिए रवाना हो गए हैं।

यह फोटो जिला अस्पताल की है। दरोगा के सुसाइड का पता चलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए।
यह फोटो जिला अस्पताल की है। दरोगा के सुसाइड का पता चलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए।

एसपी ने बताया कि दरोगा की मौत की खबर परिवार को दी गई है। परिवार पहुंच रहा है। उनके आने के बाद ही आत्महत्या की वजह पता चल पाएगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दरोगा का मोबाइल सीज कर दिया है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

इटावा में दरोगा ने खुद की कनपटी पर मारी गोली:साथी दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर से किया सुसाइड

इटावा में रविवार शाम एक दरोगा ने खुदकुशी कर ली। उसने साथी दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर से अपनी कनपटी में गोली मारी। इसके बाद साथी दरोगा उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

About admin

Check Also

लखनऊ हाईकोर्ट में पेश होंगे नगर आयुक्त:सीवर में गिरकर बच्चे की मौत के बाद हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, LDA और निगम चिनहट तिराहा किसान मार्केट मंडी वह मुर्गा मंडी की भी जांच रिपोर्ट मांगी गई है

शाहरुख की मौत के बाद हाईकोर्ट ने नगर आयुक्त से जवाब मांगा था। नगर आयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *