Breaking News

यूपी में लखनऊ सहित 15 जिलों के जेल अधीक्षकों का तबादला हो गया है।

यूपी में लखनऊ सहित 15 जिलों के जेल अधीक्षकों का तबादला हो गया है। लखनऊ के सीनियर सुपरिटेंडेंट आशीष तिवारी को सेंट्रल जेल फतेहगढ़ का सीनियर जेल अधीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह अब बृजेंद्र सिंह को लखनऊ जिला जेल का अधीक्षक बनाया गया है। अमिता दुबे सहारनपुर की जेल सुपरिंटेंडेंट बनाई गई हैं तो वहीं, मोहम्मद अकरम ज्ञानपुर भदोही के जेल अधीक्षक के रूप में भेजे गए हैं।

डॉ विनय कुमार जौनपुर के जेल अधीक्षक और आलोक सिंह बांदा के जेल अधीक्षक बनाए गए हैं। पीके त्रिपाठी फतेहपुर के जेल अधीक्षक और वीरेश राज शर्मा मेरठ के जेल अधीक्षक बने हैं। शशिकांत मिश्रा अंबेडकर नगर और अंशुमन मथुरा के जेल अधीक्षक बने हैं।

बृजेश कुमार को गौतम बुद्धनगर (नोएडा) का जेल अधीक्षक बनाया गया। अरुण प्रताप सिंह गाजीपुर के जेल अधीक्षक और सीताराम गाजियाबाद के जेल अधीक्षक बने हैं। अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर के जेल अधीक्षक बने हैं। वहीं, सत्य प्रकाश को सहारनपुर का जिला अधीक्षक बनाया गया है।

About admin

Check Also

लखनऊ में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा ईंट से सिर कूच कर लाई-चना विक्रेता की हत्या की थी 3 आरोपी गिरफ्तार ?

लखनऊ में विकासनगर इलाके में सड़क किनारे ठेला लगाकर सो रहे लाई-चना विक्रेता की बेरहमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *