Breaking News

लखनऊ के इंदिरा नगर के तकरोही इलाके में भांजे ने मामा-मामी की गोली मारकर हत्या कर दी।

लखनऊ के इंदिरा नगर के तकरोही इलाके में भांजे ने मामा-मामी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से ममेरा भाई और दूसरा मामा भी घायल हो गए। दोनों के हाथ में गोली लगी। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। देर रात आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया, तकरोही में शर्मा सिटी के पीछे दुर्गा मंदिर के पास राजेंद्र (62) अपनी पत्नी सरोज (60) और बच्चों के साथ रहते थे। मकान में राजेंद्र के परिवार के अलावा उनके भाई राजवीर, जगतपाल और बहन पुष्पा भी रहती हैं।

राजेंद्र शराब पीने के आदी थे। नशे में अक्सर उनका बहन के परिवार से झगड़ा होता था। राजेंद्र गन्ना संस्थान बाराबंकी से दिसंबर 2022 में रिटायर हुए थे। मंगलवार शाम करीब 8.30 बजे अपने भतीजे अनिल के साथ शराब के नशे में घर पहुंचे।

इस बीच उनका बहन पुष्पा से विवाद हो गया। गाली-गलौज होने पर भांजा अभिषेक तमंचा लेकर आया और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगा। एक गोली राजेंद्र सिंह के सीने में लगी। दूसरी गोली पत्नी सरोज को और तीसरी गोली ममेरे भाई श्रवण को लगी। बचाने आए मामा राजवीर पर भी अभिषेक ने फायर कर दिया। गोली राजवीर के हाथ में लगी।

श्रवण के बाएं हाथ में गोली लगी है। लोहिया में इलाज चल रहा है। श्रवण ने बताया कि अभिषेक अचानक गोली चलाने लगा।
श्रवण के बाएं हाथ में गोली लगी है। लोहिया में इलाज चल रहा है। श्रवण ने बताया कि अभिषेक अचानक गोली चलाने लगा।

कूलर पर हाथ लगने से बहन ने दी गाली

पुलिस ने बताया, राजेंद्र घर में घुसते ही विवाद करने लगे। उनकी पत्नी सरोज व उनके भाई जगतपाल की पत्नी तारा आ गईं। दोनों राजेंद्र और अनिल को घसीटते हुए कमरे में ले जाने लगीं। तभी राजेंद्र का हाथ बगल के कमरे में बहन पुष्पा के कूलर पर लग गया। जिससे कूलर काफी तेज हिल गया।

इससे बहन पुष्पा नाराज हो गईं और गाली-गलौज करने लगी। इससे विवाद और बढ़ गया। तभी कमरे के अंदर बैठे भांजे अभिषेक ने तमंचे से फायर कर दिया। जो सीधे मामा राजेंद्र को जाकर लगी। इसके बाद अगली गोली मामी सरोज को मारी। दोनों मौके पर ही जमीन पर गिर गए।

आरोपी अभिषेक ने ममेरे भाई श्रवण पर भी गोली चला दी। बचाने आए मामा राजवीर को भी गोली मारी। हाथ में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस सभी को एंबुलेंस से अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र और सरोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजवीर और श्रवण का इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है।

जगतपाल की पत्नी तारा ने बताया कि अक्सर घर में झगड़ा होता था। रात में विवाद ज्यादा बढ़ गया था।
जगतपाल की पत्नी तारा ने बताया कि अक्सर घर में झगड़ा होता था। रात में विवाद ज्यादा बढ़ गया था।

बहन से हुई थी बहस

जगतपाल की पत्नी तारा ने बताया, राजेंद्र अपने भतीजे अनिल को अक्सर अपने साथ शराब पीने के लिए ले जाते थे। कई बार भाभी सरोज और मैंने मना किया लेकिन नहीं माने। रोज की तरह मंगलवार को भी शराब पीकर लौटने के बाद विवाद कर रहे थे। तभी बहन पुष्पा से बहस शुरू हो गई। हम लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन भांजे अभिषेक ने अचानक गोली चल दी।

मायके में रहती है बहन

बहन पुष्पा अपना ससुराल छोड़कर मायके में ही भाई राजवीर के साथ रहती है। राजवीर लोहिया अस्पताल में गार्ड की नौकरी करता है। राजवीर ही बहन और भांजे का खर्चा उठाता है। घटना के वक्त राजवीर भी वहीं मौजूद था, फायरिंग में उसके हाथ में गोली लगी है। मकान उनका पुस्तैनी है। जहां पर अलग-अलग कमरे में सभी रहते हैं।

डीसीपी उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने कहा कि विवाद प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा था। आरोपी से पूछताछ हो रही है।
डीसीपी उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने कहा कि विवाद प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा था। आरोपी से पूछताछ हो रही है।

राजेंद्र का एक बेटा जेल में

राजेंद्र के दो बेटे तीन बेटी हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि बेटे की शादी नहीं हुई है। बड़ा बेटा श्रवण ऑटो चलाता है, जबकि छोटा बेटा तेज कुमार सिंह नशे की तस्करी में बाराबंकी जेल में बंद है। मंगलवार को श्रवण उससे मिलने जेल गया था। वहीं से लौटने के बाद घर पहुंचा तब देखा वहां हंगामा चल रहा है। वह दोनों पक्षों को समझा रहा था तभी अभिषेक ने गोली चला दी। जिसमें वो भी घायल हुआ है।

डीसीपी उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि आरोपी की उम्र 17 साल है। प्रॉपर्टी के लिए उसने अपने मामा और मामी को गोली मारी और फरार हो गया। पुलिस ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।

About admin

Check Also

अब चायनीज लहसुन की तस्करी चरम पर।

रुपईडीहा बहराइच। नेपाली क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र में देसी घी, जड़ीबूटी व चायनीज लाइटर सहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *